प्रस्तावना

संगीत का मानव जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है| पुरे विश्व में विरला ही कोई व्यक्ति होगा जो संगीत से किसी भी तरह से ना जुड़ा हो| संगीत सुनने और उसका आनंद उठाने वाले लोग तो बहुत है परन्तु, उनकी तुलना में गायन की समझ रखने वाले व्यक्ति और उसके भी ऊपर भारतीय शास्त्रीय संगीत का ज्ञान रखने वाले व्यक्ति तो आज के युग मे बहुत ही कम है| यदि किसी की सीखने की इच्छा भी हो तो यह ज्ञान आसानी से उपलब्ध नहीं है| 

  
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए, यहाँ साझा की जाने वाली जानकारी भारतीय शास्त्रीय संगीत के ज्ञान को लोगो तक आसानी से पहुंचने का एक प्रयास है| उम्मीद है की जो व्यक्ति संगीत और गायन के में रूचि रखते है और कुछ सीखना चाहते उनके लिए यह लाभकारी सिद्ध होगा|